■ इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार व अवैध असलहें बरामद
आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। एसपी आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आज दिनांक 22 जुलाई 2019 दिन सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी मय हमराही टीम व स्वाट टीम के प्रभारी हरिश्चन्द्र यादव मय हमराही के मु0अ0सं0 625/19 धारा 364ए भादवि0 थाना कोतवाली नगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की तलाश में मुखबिर की सूचना पर असेनी मोड़ पर मौजूद पुलिस बल की तीन टीम बना कर चेकिग में लगे थे। 25-25 हजार के 04 इनामिया अभियुक्तगण जोगी उर्फ मो0 इरशाद पुत्र लाडले निवासी मोहान थाना हसनगंज जनपद लखनऊ, राजू उर्फ सुधीर पुत्र विश्वनाथ निवासी मोहम्मदपुर बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, रामजी पुत्र पुत्तीलाल निवासी चांदू दिवारी थाना कासिमपुर जनपद हरदोई तथा जितेन्द्र कुमार उर्फ हरियाली पुत्र कृष्ण रावत निवासी मोहान थाना हसनगंज जनपद उन्नाव ज्योंही असैनी मोड़ पर पहुंचे थे कि वहां मौजूद पुलिस बल को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग शुरु कर दिया, पुलिस बल ने अदम्य साहस दिखाते हुए सीखे हुए तरीके से पुलिस टैक्टिस का प्रयोग करते हुए उपरोक्त चारो अभियुक्तगणों को 03:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके द्वारा फायरिंग में प्रयुक्त अवैध असलहे व कारतूस, (02 अदद तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा, 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर), घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल एवं एक अदद कार टाटा जेस्ट यूपी-32 जे0एस0 8790 बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में धारा 307 भादवि0 (पुलिस मुठभेड़) व 3/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमें पंजीकृत किये गये। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस टीम के इस अदम्य साहस की सराहना की गई है तथा पुलिस टीम को उपरोक्त घोषित पुरस्कार (कुल 01 लाख) से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
इस घटना का विवरण के बाबत बताते चलें कि
दिनांक-15 जुलाई 2019 को वादी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र फेरीलाल निवासी नहरवल थाना फतेहपुर बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दिया कि उसका पुत्र आरूष जो प्रातः 07.30 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था और रास्ते से गायब हो गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर बाराबंकी में गुमशुदगी दर्ज की गयी। 10 वर्षीय बालक की गायब होने की सूचना पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को प्राप्त होने पर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में टीमों का गठन किया गया। इसी दौरान दिनांक 16 जुलाई।2019 को वादी धर्मेन्द्र कुमार ने पुनः आकर थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दिया कि उसके पुत्र आरूष का अपहरण उसके साले राजू उर्फ सुधीर कुमार व संजीत पुत्रगण विश्वनाथ निवासी मोहम्मदपुर बंकी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी तथा साले के अन्य साथियों द्वारा फिरौती के लिये किया गया है तथा अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से फोन कर 20 लाख रूपये की फिरौती मांगी जा रही है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-625/19 धारा 364ए भादवि पंजीकृत किया गया था। दिनांक 16.07.2019 को अपहृत बालक आरूष की सकुशल बरामदगी के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा घटना में लिप्त एवं वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की टीम व स्वाट टीम को लगाया गया था।
इस कार्यवाही को अंजाम देने में पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर उ0नि0 हरिश्चन्द्र यादव प्रभारी स्वाट टीम, व0उ0नि0 सतीश कुमार सिंह, उ0नि0 रवि कुमार सिंह प्रभारी चौकी मोहम्मदपुर, उ0नि0 रिकेश कुमार सिंह स्वाट टीम, हे0का0 राजेन्द्र, हे0का0 रामेश्वर, हे0का0 पप्पू कुमार, का0 महेश, का0 रणजीत सिंह व का0 मनीष, का0 सुनील, का0 अनुराग उपाध्याय, का0 प्रवीण शुक्ला स्वाट टीम से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ