आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ब्लूमिंग बड्स स्कूल खलीलाबाद के छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया तथा बताया गया कि मानव द्वारा वनों व जंगलो को नष्ट करने से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हो गयी है। मौसम मे हो रहे असामान्य बदलाव के चलते मानव समाज के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है जिसे वृक्षारोपण के द्वारा ही दूर किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए भोजन व पानी से ज्यादा महत्पूर्ण पर्यावरण को बताया गया तथा बच्चों को पारिजत (कल्पवृक्ष) वृक्ष के बारे मे जानकारी दी गयी व बताया गया कि इसका पुष्प श्वेत रंग का होता है जो सूखने पर सुनहरा हो जाता है। इस वृक्ष के पुष्प रात्रि में पुष्पित होते है, और प्रातः मुरझा जाते हैं। इसे पौराणिक मान्यता के अनसार इच्छा पुर्ण करने वाला वृक्ष भी माना जाता है। उन्होंने प्रत्येक बच्चों को 15 अगस्त के दिन 1-1 पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, प्रभारी एलआइयू त्रिलोचन त्रिपाठी, रीडर एसपी एसपी गौतम, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ