आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में हो रहे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा द्वारा PBGI कालेज खलीलाबाद में जाकर छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाया गया व साईबर क्राइम के बारे मे विस्तार से बताया गया तथा महिला सुरक्षा संबन्धी अभियान के बारे में जानकारी दी गयी जिसमें यूपी डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181 व एन्टीरोमियों टीम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दिया गया व इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देकर उन्हे आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गये। इसके अतिरिक्त थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत एएच एग्री इंण्टर कालेज मे उ0नि0 अनिल सिद्धार्थ द्वारा छात्राओं को जागरुक किया गया तथा भरोसा दिलाया गया कि जनपदीय पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आप के साथ है। इस अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 1550 बालिकाओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर स्कूल/ कालेज के प्रबंधक/अध्यापक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ