आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जयशंकर मिश्र की निर्देशन में तहसील सभागार मेहदावल में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर "ए०डी०आर० मध्यस्थता एवं लोक अदालत" के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र यादव द्वारा लोक अदालत, ई-कोर्ट फीस, आपदा प्रबंधन, शिक्षा का अधिकार, स्वच्छता, एन०डी०आर०एफ० आदि विषयों पर लोगों को विधिवत जानकारी दी गई। इस विधिक साक्षरता शिविर में मेहदावल तहसीलदार प्रियंका चौधरी द्वारा राजस्व न्याय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह द्वारा सुलह समझौते के माध्यम से तुच्छ प्रकृति के मामलों के निस्तारण के बाबत विस्तार से बताया। इसके अलावा सीओ मेहदावल द्वारा डायल हंड्रेड, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं एमबी एक्ट के प्रावधान के संबंध में विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी दी गई। अध्यक्षता राम प्रसाद पाठक, दिलीप कुमार भट्ट, राम प्रसाद त्रिपाठी, शिव शंकर पाठक द्वारा विधि के विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरुक किया गया।शिविर में अधिकारियों के साथ-साथ तमाम अन्य कर्मचारी व अधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र यादव एवं अन्य लोगों द्वारा पौधा रोपण करते हुए लोगों को भी विचारों पर हेतु प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ