Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रावण के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा हर शिवालय



आलोक बर्णवाल
संतकबीरनगर।श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा तामेश्वर नाथ धाम सहित जनपद के विभिन्न शिवालयों में बाबा के भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। शिव भक्त रविवार शाम से ही पवित्र सरयू तट पर पहुंचकर वहां से जल लेकर तामेश्वर नाथ धाम व विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना हुए। सोमवार की सुबह बाबा तामेश्वर नाथ धाम में हजारों की संख्या में बोल बम हर हर महादेव के नारों के साथ बाबा के भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी इस जलाभिषेक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा पहले से ही सभी तैयारी पूरी कर ली थी।
रात्रि 12 बजे मंदिर का कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालु  जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। स्थिति यह रही कि देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्राचीन शिवमंदिर तामेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं की यह सबसे अधिक भीड़ बताई जा रही है। यहां पर जलाभिषेक के लिए बस्ती, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, फैजाबाद, देवरिया, कुशीनगर तथा अन्य जनपदों से लोग पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने को लगी बल्लियां सुबह होते ही टूट गई। यही नहीं मंदिर में लगाए गए स्थाई बैरिकेडिग भी टूट गई। ऐसे में व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस विभाग ने सुरक्षा के लिए चार मेटल डिटेक्टर लगाए थे। आस्थावानों की संख्या बढ़ने के बाद रात्रि में तीन बजे ही सभी मेटल डिटेक्टर वहां से हटाने पड़े। तब जाकर भीड़ नियंत्रित हो सकी। इसके साथ ही जनपद  की अन्य शिवालयों में भी भोले शंकर के भक्तों की टोली पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा अर्चना करके बाबा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की विनती की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे