आलोक बर्णवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध व अपराधीयों के धर पकड़ अभियान के क्रम कोतवाली थाना क्षेत्र के बघाैली चौकी प्रभारी को सोमवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली,जब चौकी क्षेत्र के बघाैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से शनिवार शाम को चोरी गई बाइक को आखिरकार चौकी प्रभारी खुश मोहम्मद ने चोरी की बाइक व अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बीतें शनिवार की देर शाम ग्राम औरही निवासी फूलचन्द पुत्र राजाराम घर की महिला का डिलेवरी कराने बघौली पी एच सी गये थे जहां से शातिर चोर दयालु निषाद ने फूलचन्द की बाइक की चोरी कर फरार होने में सफल रहा। चोरी की सूचना उक्त पिडित ने चौकी बघौली पर दिया जिसें संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी पुरी तत्परता से चोरी गई बाइक की तलाश शुरु कर दिया था। सोमवार को मुखबिर द्वारा सुचना दिया गया की एक युवक चोरी की बाइक को बेचने नेपाल जा रहा है। तत्परता दिखाते हुए उप निरीक्षक खुश मोहम्मद ने अपने सहयोगी उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह का० मनोज कुशवाहा ,सुरेन्द्र यादव के साथ घेरा बन्दी कर शिवापार चौराहे के समीप पकड़ने में सफलता हासिल किया। इस सम्बन्ध में शातिर चोर दयालू निषाद पुत्र राम बुझारत ग्राम लहुरादेवा थाना कोतवाली को मु० अ०स० 283/19 धारा 457, 380, 411,आई पीसी ,मु०अ० स० 473/19 धारा 379, 411 आई पीसी के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी खुश मोहम्मद ने बताया कि शातिर चोर दयालु निषाद दो हफ्ते पहले एनडीपीएस की सजा काट कर बाहर आया था। शनिवार को बघाैली सरकारी अस्पताल से कोतवाली थाना क्षेत्र के औरही निवासी फूलचन्द की बाइक up 58 n3391 की चोरी कर फरार था। काफी प्रयास के बाद आज सोमवार मिली सुचना के बाद चोरी की बाइक व खाली सिलेण्डर के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि काफी शातिर किस्म का चोर है कई बार चोरी के मामलों में जेल की सजा भी काट चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बघौली खुश मोहम्मद ,उप नि० मनोज कुमार सिंह का० मनोज कुशवाहा ,सुरेन्द्र यादव के द्वारा बड़ी सफलता मिली।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ