Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड का एक सप्ताह के अन्दर किया गया सफल अनावरण, 25 हजार के इनामिया सहित 02 हत्याभियुक्त गिरफ्तार


                   
बाराबंकी। बीते दिन वादी बिन्द्रा प्रसाद पुत्र मेवालाल निवासी फरस्तीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि उनके पुत्र पप्पू यादव उम्र  लगभग 35 वर्ष को उसके मित्र सर्वेश, करन उसके घर से दिनांक 12.07.2019 को समय करीब 05.00 बजे बुलाकर अपने साथ ले गये थे। विपक्षियों ने अपने सहयोगी सहजराम पुत्र बालकराम के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर रेठ नदी में डाल दिया है। पप्पू यादव का शव दिनांक 14.07.2019 को प्रातः 06.00 बजे रेठ नदी में मिला।
   दिनांक 15.07.2019 को परशुराम पुत्र लक्ष्मन निवासी कटरा थाना जहांगीराबाद द्वारा थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि उसके पुत्र सर्वेश कुमार यादव जो दिनांक 12.07.2019 को पप्पू व करन के साथ गया था। सर्वेश कुमार का शव रेठ नदी में मिला है। पप्पू व सर्वेश की हत्या करन व उसके साथियों द्वारा कर दी गयी  है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0 616/19 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

   पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त दोहरे हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करने एवं हत्याभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा मु0अ0सं0 616/19 धारा 302/201 भादवि के वांछित अभियुक्तगण करन पुत्र अम्बर निवासी बरगदहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी एवं सहअभियुक्त विनय यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी ग्राम बदनपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 19.7.2019 को समय लगभग 03.00 बजे अभयानन्द आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त करन पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000 रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था । उक्त दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

■ नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
करन पुत्र अम्बर निवासी बरगदहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी। (25000/-रुपये का इनामिया)
विनय यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी बदनपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

■ पूछताछ का विवरणः-
 अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि हम लोग गिरफ्तारी के डर से भागने की फिराक मे थे । हम दोनो लोगो ने मिलकर पप्पू पुत्र बिन्द्रा प्रसाद यादव निवासी फरेस्तीपुर मजरे गदिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी व सर्वेश कुमार पुत्र परशुराम निवासी बरगदहा को शराब के नशे मे झग़डे के फलस्वरुप गला दबाकर हत्याकर शव को रेठ नदी मे डाल दिया था । हम लोगो का झग़डा शराब ठेके मे शराब पीने के बाद अचानक हो गया था । इसी मे हम लोगो ने दोनो का गला दबा कर मार दिया था । हम लोगो मे कोई पुरानी रंजिश या विवाद नही था ।

■ पुलिस टीम –
1. धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. श्री के0के0 मिश्रा अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ।
3. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ।
4. उ0नि0 श्री सर्वदमन सिंह चौकी प्रभारी गदिया थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
5. हे0का0 राजेन्द्र यादव व हे0का0 रामेश्वर प्रताप सिह थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
6. का0 महेश प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे