Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस महानिरीक्षक बस्ती ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय धनघटा का किया गया औचक निरीक्षण



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आशुतोष कुमार अचानक निरीक्षण हेतु क्षेत्राधिकारी कार्यालय धनघटा पहुँचे जहाँ पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार एवं क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में क्षेत्राधिकारी कार्यालय का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जिसमें जेड रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, CCTNS के कार्य तथा न्यायालय भेजी जाने वाली चार्जशीट के सन्दर्भ में निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टर अपडेट रहे। क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के उपरान्त थाना धनघटा का निरीक्षण किया जिसमें CCTNS कार्यालय में अपराधियों के डोजियर, बीट पुलिसिंग, ICJS के बारे में गहनता से जायजा लिया। तत्पश्चात् थाना परिसर का भ्रणण करते हुए आगन्तुक हेल्पडेस्क तथा आगन्तुक रजिस्टर का निरीक्षण किया। एवं आगन्तुकों को प्रदान किये जा रहे आगन्तुक पर्ची पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए इस कार्य की सराहना की। पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर में वृक्ष लगाकर सबको एक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया, तथा महिला सुरक्षा/सशक्तिकरण अभियान के तहत की जा रही कार्यवाहियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। थाना परिसर/कार्यालय/CCTNS कार्यालय के व थाना परिसर के स्वच्छतानुसार सफाई पर प्रभारी निरीक्षक को शाबाशी दी। तथा श्रावण मास में जलाभिषेक में नदी के किनारे बिड़हर घाट पर जल भरने वाले काँवरियों के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे