Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री आवास का धन गबन करने के मामले में सीओ मनकापुर ने लगाई एफआर


मोतीगंज थाना क्षेत्र के बेलावा गांव का मामला
साक्ष्यों और तथ्यों को पुलिस उपाधीक्षक मनकापुर ने किया दरकिनार
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलावा का है। यहां की अनुसूचित जाति की गरीब महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाना मोतीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 7/2019 के तहत केस दर्ज कराया था, जिसमें पीड़िता नीतू देवी का आरोप था कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु चयनित किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से किसी अन्य महिला के खाते में आवास की धनराशि निकालकर गबन कर ली गयी थी। इसका खुलासा जिलाधिकारी द्वारा करायी गयी जांच में भी हो चुका है।
  
प्रधानमंत्री आवास योजना के गबन मामले में संलिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी संपादित की जा चुकी है, जिसमें पीड़िता ने बताया कि जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा करायी गयी जांच रिपोर्ट जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक मनकापुर एसके रवि को दिया तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर कार्यालय में आना तब आपका बयान दर्ज करूंगा और इसको जांच में सम्मिलित कर लूंगा। पीड़िता के कई बार चक्कर लगाने पर जब क्षेत्राधिकारी मनकापुर नहीं मिले तब उसने पुलिस अधीक्षक के यहां जिलाधिकारी द्वारा करायी गयी जांच रिपोर्ट (आरोप पत्र) प्रस्तुत करके विवेचना में सम्मिलित कराकर निष्पक्ष विवेचना की याचना की, लेकिन क्षेत्राधिकारी मनकापुर एस.के.रवि साक्ष्य एवं तथ्यों को नजर अंदाज करके प्रधान तथा सचिव के प्रति सहानुभूति बरतते हुए फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को दफ्न कर दिए।
     
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि संलिप्त अधिकारी द्वारा की गयी पक्षपातपूर्ण विवेचना की शिकायत साक्ष्य एवं तथ्य के साथ पुलिस उच्चाधिकारियों से की जाएगी और यदि संलिप्त अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लूंगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे