Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज थाने की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक



सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जगदंबा सिंह भानमती सिंह इंटर कॉलेज महेवा गोपाल में सोमवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। 
   
छात्राओं को भयमुक्त रहने की सलाह देते हुए विषम परिस्थितियों में शोहदों, मनचलों से आत्मरक्षा की जानकारी दी। एंटी रोमियो प्रभारी सुनील यादव के साथ रही महिला सिपाहियों ने छात्राओं को सुरक्षा के लिए यूपी डायल हंड्रेड व महिला पुलिस हेल्पलाइन सेवा 1090 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अब छेड़खानी जैसी वारदातों के विरुद्ध चुप्पी तोड़ें, अपनी समस्या खुलकर बोलें। विषम परिस्थितियों में बालिकाएं, महिलाएं भयभीत न हों।  

उत्पीड़न की दशा में नि:संकोच पुलिस सहायता का उपयोग कर शिकायत करें। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करके अपनी समस्या से अवगत कराएं। हर संभव निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उप निरीक्षक  एंटी रोमियो प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। बच्चियों, महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
    
इस अवसर पर आरक्षी कर्मवीर सिंह, महिला आरक्षी सुप्रिया त्रिपाठी, आरक्षी सीमा सिंह सहित डेढ़ सौ छात्राएं व अध्यापकगण मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे