Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धारा 370 को समाप्त करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम:मुजम्मिल हुसैन


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोंडा)   सोमवार का दिन देश के लिए  एक बहुत बड़ा दिन है, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू व कश्मीर से धारा 370  को समाप्त करने पर  क्षेत्रवासियों ने खुशी मनाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।

कश्मीर पर सरकारी निर्णय की सराहना तो हर कोई कर रहा है वही मुस्लिम बाहुल्य गांव  बौगड़ा में  मुजम्मिल हुसैन के नेतृत्व एक बैठक कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि आज जो काम केंद्र सरकार ने किया है वह ऐतिहासिक है देश में रहने वाला हर नागरिक समान है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान. सभी के लिए एक संविधान होना चाहिए एक कानून होना चाहिए ,एक देश एक नीति होनी चाहिए .कुछ कट्टरपंथियों के दबाव के चलते हमारे देश का अंग होते हुए भी अलग था .

आज हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है .धारा 370 का हटना कश्मीर की तरक्की के लिए एक अहम रास्ता खोलेगी ।  उन्होंने कहा कि इस निर्णय विरोध करने वाले देश के हितैषी नही हो सकते। उन्होंने आह्वान किया कि देश के साथ चलें । कुछ कट्टरपंथी विरोध कर रहे हैं उनसे सरकार को सख्ती से निपटना चाहिए। बैठक में मोहसिन रजा, इस्कामत अली, जमील अहमद, इलयास अहमद, जुल्फिकार अली, सादिक हसन, साहिल, सारिक, ऐसन हुसैन, तजम्मुल हुसैन, प्रधान अंकुर सिंह रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे