Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरीबों की मदद करना ईश्वर के पूजा के सामान : अश्वनी सोनी


शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ | ठंड से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों में मां हर -हर गंगे सेवा ट्रस्ट द्धारा कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है | नगर के स्टेशन व अस्पताल एंव बस स्टैंड जैसे विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए ट्रस्ट के लोगों द्वारा पहल कर उन्हें कंबल प्रदान किया जाता रहा है | समाज के गरीब असहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण अभियान का आगाज 25 दिसंबर से व्यापक पैमाने पर होगा | यह जानकारी मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने देते हुए बताया कि अभी तक जहां पर ठंड से लोग कांप रहे थे जानकारी होने पर ट्रस्ट के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा पहुंचकर उन्हें कंबल मुहैया कराया जाता रहा है ,किंतु कंबल वितरण अभियान का आगाज 25 दिसंबर से व्यापक पैमाने पर किया जाएगा ,जिसके क्रम में जिले के विभिन्न गांवों  में भ्रमण कर जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल ट्रस्ट द्वारा मुहैया कराए जाने का अभियान जोरों पर शुरू कर दिया जाएगा | मंगलवार को मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट द्वारा बुजुर्ग को कंबल प्रदान करते हुए ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने  कहां की गरीब असहायों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है | गरीब की मदद करना ईश्वर की पूजा के समकक्ष है |उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर गरीब असहाय की मदद में विविध सहयोग के प्रदान किए जाते हैं ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण अभियान का शुरुआत कर दिया गया है | यह अभियान समुचित ठंड भर चलता रहेगा |उन्होंने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने के बाद स्वयं को भी सुख शांति प्राप्त होती है। इस दौरान  ट्रस्ट के  अध्यक्ष विजय शुक्ल ने कहा कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है, इससे सभी लोगों को सुरक्षित रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे