Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खड़ेश्वरी महराज की पुण्यतिथि पर धर्माचार्यों ने किया नमन


 वासुदेव यादव
अयोध्या। नयाघाट स्थित राम वैदेही मन्दिर में मंगलवार को साकेतवासी महंत भगवानदास जो कि खड़ेश्वरी महाराज के नाम से विख्यात रहे उनकी पुण्यतिथि विधि विधान पूर्वक ढंग से मनाई गई।
 इस मंदिर के वर्तमान महंत परमार्थी गौ संत सेवी पत्रकार सेवी राम प्रकाश दास महाराज के पावन सानिध्य में पुण्यतिथि का उत्सव मनाया गया। इस दौरान महंत राम प्रकाश दास ने कहा कि महन्त भगवान दास उर्फ खंडेश्वरी महाराज कई वर्षों तक एक पैर पर खड़े होकर भगवान की आराधना पूजा की थी। उनके जैसा त्यागी तपस्वी संत महंत आज तक अयोध्या धरती पर नहीं पैदा हुआ। उन्होंने सदैव ही हिंदू धर्म को गौरवान्वित किया।
  इस दौरान उनकी प्रतिमा पर अयोध्या के प्रमुख धर्म आचार्यों व शिष्य महंत ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन व याद किया।
  इसके उपरांत विराट संत महंत वासियों का भंडारा हुआ। जिसमें 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। कार्यक्रम में महन्त कमल नयन दास, महन्त भवनाथदास सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी दिलीपदास जी महाराज, डॉ देवेश आचार्य महाराज, पुजारी किशोरी जी, राजेंद्र दासजी, विदुर जी, महन्त नरसिंह दास, महन्त रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास जी, महन्त रामदास करतलिया आश्रम, राम बख्श यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे