Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विकास खण्ड करनैलगंज में हुआ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश की योगी सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड करनैलगंज में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रमिकों, पटरी व्यवसाईयों एवं मनरेगा मजदूर का निशुल्क पंजीकरण किया गया। साथ ब्लाक परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सोनी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक आरएन पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी करनैलगंज भूपेंद्र मिश्रा ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संदीप सिंह, देवेन्द्र दीक्षित, आशीष सोनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, विवेक सिंह, अनुराग सक्सेना, रामजी त्रिपाठी, एडीओं पंचायत विजय कुमार मिश्रा, चंद्र कुमार शर्मा, प्रियंका पाण्डेय, निरंकार पाण्डेय ब्लाक के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह एवं भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे