Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के दस ब्लॉकों में खोला जाएगा किसान कल्याण केंद्र

सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले के दस ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र खोला जाएगा। पांच ब्लॉकों में भवन भी बनकर तैयार हो गया है। अन्य पांच में निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। किसान कल्याण केंद्र से किसानों को प्रशिक्षण, बीज, रक्षा रसायन व योजनाओं में लाभ दिया जाएगा। इसे राजकीय बीज गोदामों व कृषि रक्षा इकाईयों का आधुनिक स्वरूप माना जा रहा है।


कृषि विभाग से लाभ के लिए अब किसानों को तहसील और जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कृषि विभाग जिले में दस ब्लॉक स्तरीय कार्यालय खोलने जा रहा है। जहां किसानों की खेती से संबंधित हर जरूरतें पूरी होंगी। दुबौलिया, परशुरामपुर, रामनगर, सल्टौआ गोपालपुर व रुधौली ब्लॉकों में भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन में फर्नीचर का इंतजाम किया जा रहा है। इसके बाद यह कृषि विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसमें कृषि विभाग का कार्यालय, प्रशिक्षण सेंटर, बीज व रसायनों का गोदाम बनाया गया है। इसके अलावा विक्रमजोत, हर्रैया, कुदरहा, बनकटी व सांऊघाट ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जिला कृषि ‌अधिकारी संजेश कुमार ‌श्रीवास्तव ने बताया‌ कि निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। 83 लाख रुपए से प्रत्येक का निर्माण होना है। किसान कल्याण केंद्र का मकसद एक ही छत के नीचे खेती की सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे