Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रियंका गांधी की सक्रियता से भाजपा में मची खलबली: मो. आफाक़

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आफाक और भोलू भाई ने कहा है कि भाजपा जुमला व झूठ की पार्टी  है। यह झूठ बोलकर वोट लेकर सरकार बनाई है। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेश बहुत मजबूत हुई है, भाजपा में खलबली मच गई है।

  2022 में कांग्रेस नया इतिहास रचेगी। हमारे संवाददाता वासुदेव यादव से भोलू भाई ने वार्ता करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने से कांग्रेस पार्टी बहुत ही मजबूत हो गई है। बता दें कि मोहम्मद अफाक भोलू भाई अयोध्या विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्हें टिकट मिल सकता है। प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी का सूपड़ा यूपी में साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी बीजेपी का एजेंट है। सपा बसपा ने मुसलमानों को केवल यूज और थ्रो किया। छोटे व वोटकटवा पार्टी बीजेपी के एजेंट हैं। यह सब बीजेपी की बी पार्टी मात्र है। भड़काऊ भाषण देकर कुछ फर्जी नेता अपना उल्लू सीधा करते हैं। कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म व सर्व उत्थान की पार्टी है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जल्द ही अयोध्या आने वाली हैं। उनके आगमन पर हम हजारों की संख्या में उनका भव्य स्वागत सम्मान करेंगे व पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।  मोहम्मद अफाक भोलू भाई ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज़कल हर पार्टी सम्मेलन कर रही हैं और झूठे वादों के दम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस पार्टी विकास व जन हित की बात करती है। हमारी हर योजना सभी वर्गों के लिए होती है। उन्होंने कहा कि यदि हमें अयोध्या विधानसभा से कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो भारी मतों से जीत हासिल करूंगा और जनता व नगर का पूरा विकास कराऊँगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे