Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुजेहना:संविधान दिवस 72 वीं वर्षगांठ पर सन्देश यात्रा एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बी पी त्रिपाठी/प्रदीप शुक्ला 

मुजेहना गोंडा:संविधान दिवस की 72 वीं वर्षगाँठ पर बार एसोशिएसन के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र सूर्य के नेतृत्व में संविधान सन्देश यात्रा का आरम्भ सोबरसा पोखरे से किया गया।


इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी लोकतन्त्र में युवाओं की भूमिका को सम्बोधित करते हुए सन्देश यात्रा के संयोजक सुरेन्द्र मिश्र ने कहा की देश में प्रजातांत्रिक सामन्तवाद पनप रहा है, और लोक तन्त्र वंशवाद की तरफ बढ़ रहा है देश को प्रजातांत्रिक सामन्तवाद व वंशवाद से बचाने के लिए नौजवानो को आगे आना चाहिए श्री मिश्र ने संबिधान के भाग तीन को व्याख्यापित करते हुए लोगों को उनके मूल अधिकारों को बताया उन्होंने कहा की देश के नागरिक भय और भ्रष्टाचार से मुक्त हों इसके लिए संबिधान की जानकारी होना आवश्यक है और यह जानकारी जन जन तक पहुंचे इसके लिए संबिधान सन्देश यात्रा आरम्भ की गयी है।




कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक डा.एस एन पटेल ने कहा की यह सम्बिधान सन्देश यात्रा जनपद में क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुवात है ।




पत्रकार एवं समाज सेवी प्रदीप शुक्ल ने कहा की सम्बिधान सन्देश यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने मूल अधिकारी एवं कर्तब्यों की जानकारी होगी तथा शोषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होंगे, अधिकावक्ता प्रदीप शुक्ला तथा प्रवीण मिश्र ने कहा की मूल अधिकार भारतीय संबिधान द्वारा जनता को दी गयी गारन्टी है यदि इसका उल्लंघन साशन प्रशासन द्वारा होता है जो जनता न्यायालय के सहारे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकती है।



 उन्होंने ने बताया की आज से शुरू की गयी यह सन्देश यात्रा जनपद के विभिन्न स्थानों से हो कर गणतन्त्र  दिवस की पूर्व सन्ध्या पर समाप्त होगी।




इस अवसर पर रामभूल वर्मा पवन कुमार रघुराज वर्मा कृष्णकुमार तेरस लाल वर्मा  चरण सिंह बैजनाथ वर्मा इंद्रजीत, फूलमति, कलावती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष तिलकधर दूबे ने किया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे