Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अनेकों वीरों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में दी है अपने प्राणों की आहुति : रमेश चंद्र त्रिपाठी

भारत माता पूजन के साथ आयोजित हुई शैक्षिक संगोष्ठी

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़।अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शैक्षिक संगोष्ठी और भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अनेकों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।


 हम सभी को उनके प्रति श्रद्धावनत होकर इस अमृत महोत्सव में ज्ञात अज्ञात वीरों का स्मरण कर भारत को परम वैभव तक के शिखर तक पहुंचाने में अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। 


डॉ.पीयूष कांत शर्मा ने कहा कि यह देश वीरों का देश है।अनेक आक्रांता आए किंतु भारत ने कभी भी पराधीनता स्वीकार नहीं की।जिला कार्यवाह डॉ. सौरभ पांडेय ने कहा कि भारत कभी भी पूर्ण रूप से परतंत्र नहीं रहा है।


 हमने लगातार विदेशी आक्रांताओं का प्रतिरोध किया है। भारत माता की भावपूर्ण आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संजीव कुमार आहूजा एवं संचालन शिशिर खरे ने किया। 


इस मौके पर प्रभाशंकर पाण्डेय,डॉ आर के सिंह, धीरेंद्र नारायण चड्ढा,अश्विनी केशरवानी, पुष्पांजलि शुक्ल,मुरलीधर केसरवानी, नितेश खंडेलवाल शरद केसरवानी, अशोक शर्मा ,गजराम मौर्य,ओम प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कांत मिश्र, सावन,संदीप रावत,अश्वनी सोनी, दिनेश सिंह दिन्नू,तुषार खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे