गौरव तिवारी
प्रतापगढ़ के जिले की रामपुर खास की विधायक एवं यूपी कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार की शाम नई दिल्ली मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आराधना मिश्रा मोना के साथ शीर्ष राजनैतिक मुलाकात मे उत्तर प्रदेश मे पार्टी के मौजूदा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई।
प्रियंका ने यूपी विधानसभा चुनाव मे रामपुर खास से हैट्रिक जीत हासिल कर पार्टी के लिए समर्पित की गयी उपलब्धि पर भी आराधना मिश्रा मोना की सराहना की।
वहीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता के रूप में आराधना मिश्रा मोना को पार्टी की नीतियों को विधानसभा के साथ जनता के बीच प्रभावी बनाये रखने की अहम जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर भी अपनी शुभकामनाएं दी।
वहीं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता मोना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के द्वारा मिल रहे सशक्त मार्गदर्शन के लिए आभार भी जताया।
मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आराधना मिश्रा मोना के साथ हुई मुलाकात मे रामपुर खास की जनता द्वारा लगातार बारहवीं बार पार्टी के प्रति जताये गये विश्वास को लेकर भी रामपुर खास की जनता के विवेक को भी सराहा है।
इधर प्रियंका गांधी से आराधना मिश्रा मोना की मुलाकात की खबर मिलते ही जिले भर के कांग्रेसियों मे खुशी की लहर भी देखी गयी।