Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पर्यावरण सेना ने किया हरित स्वागत



वेदव्यास त्रिपाठी

 प्रतापगढ़ दौरे पर आए उ.प्र. सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी की अगुवाई में पर्यावरण सैनिकों ने प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ बार्डर देल्हूपुर में अमरूद का पौधा भेंटकर कर हरित स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का हरित संदेश दिया।


इस दौरान अनोखे स्वागत से उप मुख्यमंत्री अभिभूत दिखे और पौधे को सम्भाल कर रख लिया। 


इस मौके पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने के लिए हमें हर कदम पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना होगा।हरित स्वागत इसी दिशा में बढ़ाया गया पर्यावरण सेना का हरित प्रयास है।


हम सभी को हर हाल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।इस मौके पर लल्लू महराज,अरविंद कुमार,आदित्य सिंह,नमन कुमार तिवारी,दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे