Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के केसरी नंदन विद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा




 वासुदेव यादव

 अयोध्या: केसरी नंदन पब्लिक स्कूल से आज सुबह आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा केसरी नंदन विद्यालय से होते हुए अयोध्या हाईवे से धरमू का पुरवा मुझ हनिया बलतिहवा का पुरवा कल्लू का पुरवा नैयूर का पुरवा से पुनः अपने गंतव्य पर पहुंचा।

                          

 इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव ने रवाना किया।


  इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव ने विद्यालय के प्रबंधक ध्रुप यादव और प्रधानाचार्य राम ललित मोरिया के प्रति आभार ज्ञापित किये।


  समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि हमारा देश आजाद हुए 75 वर्ष हो गया। आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं ।बहुत संघर्षों के बाद हम सब को आजादी मिली हैं। हम सभी को चाहिए कि अपने देश भक्तों को याद करें। 


उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलें और देश को विकास की ओर अग्रसर करें।


 इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ध्रुप यादव प्रधानाचार्य राम ललित मोरिया और भारतीय किसान यूनियन के नेता अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किये। 


तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का उचित इंतजाम दिखा। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे