Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:आबकारी मंत्री ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

 




 वासुदेव यादव

अयोध्या:आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत आज अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहर के नाका के गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

   

       नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश

इस रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में हुए शामिल। 


इस दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा है।और घर घर पर तिरंगा लगाने की होड़ मच रही है।


ये तिरंगा यात्रा जन आंदोलन बन रहा हैं।और तिरंगा यात्रा एकता का संदेश दे रहा है। तो वही मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकारा दिया है।समाजवादी पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।


अब ना कोई मुद्दा ना कोई विजन रहा।उन्होंने कहा अखिलेश यादव को राजनीति सीखने की जरूरत है। जब जनता लगातार चार बार नकार चुकी है तो उन्हें समझना चाहिए आखिर क्या कारण है। 


बेवजह आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला।अब जनता ने उनको और उनकी पार्टी को असली चेहरा दिखा दिया है।

    

इस बाइक रैली में सांसद लल्लू सिंह ,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अंशुमान मित्रा व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे