Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:आजादी में अभिव्यक्ति के मूल्यों का संरक्षण करती है पत्रकारिता :ज्ञान प्रकाश शुक्ला



गौरव तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई द्वारा आजादी के मूल्य एवं पत्रकारिता को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में परिचर्चा का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान महासंघ के बैनरतले पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी पत्रकारों ने सामाजिक सरोकार के तहत संकल्प जताया। 


कार्यक्रम को संबोधित संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आजादी मे अभिव्यक्ति की आवाज को बुलंद करने में पत्रकारिता का जोखिम सदैव अलंकरणीय है। 


उन्होनें कहा कि आजाद भारत में जिस तरह से आये दिन पत्रकारों को प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे है। उससे अभिव्यक्ति की आजादी को बचाने के लिए सशक्त संघर्ष की आवश्यकता है। 


विशिष्ट वक्ता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भी पत्रकारों के हित के संरक्षण के लिए महासंघ की भूमिका को और प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया। 


परिचर्चा में सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। 


सांगीपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने पत्रकारिता के रचनात्मक ध्येय पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ साहित्यकार संजय पाण्डेय पुष्पेन्द्र, साहित्यकार अनूप तिवारी, साहित्यकार संजयमणि शुक्ल व संयोजक साहित्यकार अखिलेश मिश्र के देश के मूल्यों पर आधारित काव्यपाठ पर जमकर तालियां बजी। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व संचालन वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्र ने किया। वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने परिचर्चा का विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। 


इस मौके पर डॉ आशीष सिंह, सुरेंद्र तिवारी, सुरेश मिश्र मदन, मनोज सिंह, राघवेंद्र मिश्र, साकेत मिश्र, संजीव त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, उमेश तिवारी, शिवकरन चतुर्वेदी, लवलेश शुक्ल, संदीप मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, बाबा नरेंद्र ओझा, जगत वर्मा, धर्मेंद्र मिश्र, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, सुनील सिंह, प्रेम मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, राजकुमार मिश्र, सुनील सिंह बघेल, शुभम श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय आदि पत्रकारों ने भी पत्रकारिता के ध्येय पर विचार व्यक्त किये। 


स्वागत शत्रुघ्न पाण्डेय व आभार  प्रदर्शन आशुतोष मिश्र ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे