अंत्येष्टि स्थल पर अपने लोकप्रिय नेता की विदाई हेतु लाखों की उमड़ी भीड़ | CRIME JUNCTION अंत्येष्टि स्थल पर अपने लोकप्रिय नेता की विदाई हेतु लाखों की उमड़ी भीड़
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंत्येष्टि स्थल पर अपने लोकप्रिय नेता की विदाई हेतु लाखों की उमड़ी भीड़



डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अंत्येष्टि में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

दिवंगत भाजपा विधायक अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई।

सुरेंद्र जायसवाल 

 अजान-खीरी। दिवंगत भाजपा विधायक की मृत्यु की खबर पाकर आज उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के नेताओं सहित लाखों की भीड़ अश्रुपूर्ण नेत्रो के साथ अपने जनप्रिय नेता के दर्शन कर अंतिम विदाई हेतु


 उमड़ पड़ी भीड़। इस बात का एहसास शासन को पहले से होने के कारण नगर में ट्रैफिक पुलिस सहित कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात की गई थी।


          दिवंगत लोकप्रिय विधायक अरविंद गिरी की अंत्येष्टि उनके फार्म हाउस निकट बनाए गए समाधि स्थल पर आज बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि तमाम नेताओं सहित डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी संजीव सुमन की मौजूदगी में पुलिस की टुकड़ी द्वारा लोक शस्त्र की मुद्रा में अंतिम सलामी दी गई।


          मालूम हो कि विधायक के अंतिम दर्शन अंत्येष्टि में शामिल होने हेतु प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ सरकारी हेलीकॉप्टर के द्वारा गोला गोकरण नाथ के पब्लिक इंटर कॉलेज ग्राउंड पर उतर उतर कर सीधे भाजपा विधायक अरविंद गिरी के फार्म हाउस पहुंचकर अंतिम दर्शन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए जाने के उपरांत अंतिम संस्कार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए।


          अंत्येष्टि के पूर्व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक गोला अरविंद गिरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार व पूरी पार्टी विधायक के असामयिक निधन से दुखी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे