Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ओजोन परत की रक्षा में ही जीवन की सुरक्षा है:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के डांडी ग्राम में स्थित संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में ओजोन जागरूकता के लिए छाता रैली एवं ओजोन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया गया। छाता रैली निकाल कर विद्यार्थियों ने जन जन को समझाएंगे, ओजोन परत बचाएंगे।


     मिलकर पेड़ लगाएंगें, पर्यावरण बचाएंगे।का नारा लगाते हुए लोगों को पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरुक किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाने-माने पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती का  सुरक्षा कवच ओजोन परत में छिद्र होने कारण धरती पर जीवन का खतरा बढ़ रहा है।


जिसके कारण धरती पर पराबैगनी किरणों के पड़ने से कैंसर,मोतियाबिंद जैसे कई त्वचा रोग के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।धरती पर हरियाली को बढ़ाने से ही ओजोन परत के क्षरण को रोका जा सकता है।उन्होंने कहा कि ओजोन परत की रक्षा में जीवन धरती पर जीवन की सुरक्षा है।

कॉलेज के प्रबन्धक दिवाकर पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नई पीढ़ी की अहम भूमिका है।हम सभी को पर्यावरण की रक्षा का अपना प्राकृतिक दायित्व निभाना होगा।


शिक्षक अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रकृति से को हमें मिल रहा है उसकी रक्षा और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी से पर्यावरण सेना की मुहिम से जुड़ने की अपील की।


इस मौके पर धर्मेन्द्र तिवारी,अजीत यादव,राज कुमार मौर्य,राम बहादुर सरोज,निखिल, प्राची सिंह,साधना मिश्रा एवं अनिकेत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे