लखीमपुर- खीरी:डीएम ने किया सीएम अभ्युदय कक्ष का शुभारंभ | CRIME JUNCTION लखीमपुर- खीरी:डीएम ने किया सीएम अभ्युदय कक्ष का शुभारंभ
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लखीमपुर- खीरी:डीएम ने किया सीएम अभ्युदय कक्ष का शुभारंभ



सतीश गुप्ता 

लखीमपुर- खीरी। 21 अक्टूबर। शुक्रवार की शाम 4:00 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के संग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। 



डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्ष में मौजूद मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में नामांकित छात्रों से उनका परिचय जाना, उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों व जिज्ञासाओं का एक-एक कर उत्तर दिया। इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर से डीएम ने योजना की प्रोग्रेस जानी, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कक्ष के शुभारंभ से निश्चित तौर पर विद्यार्थियों को सुविधा मिलेंगी।

टीचर बन बच्चों को लखीमपुर डीएम ने दिए टिप्स: अभ्युदय योजना की क्लास में आईएएस ने बताए सफलता के मंत्र

डीएम बोले-'मेरी एक सीट पक्की है'सोच करो तैयारी

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह अभ्युदय कक्ष में मौजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे, इसी बीच उन्होंने मार्कर उठाया और विद्यार्थियों को व्हाइट बोर्ड पर पढ़ाना शुरू कर दिया। 


खीरी के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एक टीचर के रूप में नजर आए। वह मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को पढ़ाते दिखे। यही नहीं छात्रों को मोटिवेट करने के लिए उन्होंने कहा कि आप सोच कर तैयारी करो कि एक सीट मेरी है। 


उन्होंने छात्रों को टिप्स देते हुए किस प्रकार और कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है, के विषय में बताया। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलती। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के मंत्र बताए। इसके लिए उन्होंने स्टडी मटेरियल की भी जानकारी दी।


एक सीट मेरी है का लक्ष्य लेकर चलें

डीएम ने कहा कि रटना नहीं बल्कि पढ़ना व समझना महत्वपूर्ण है। विषय वस्तु को लिंककर आपस में जोड़कर नोट्स बनाएं। शिक्षा सरलता से अच्छी से अच्छी बुलंदी दिला सकती है। 


एनसीईआरटी की बुक्स पढ़कर विषय वस्तु की समझ को विकसित करें। "एक सीट मेरी है" लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से उसे हासिल करने में जुट जाएं। सभी में प्रतिभा है बशर्ते मेहनत से उसे निखरना होगा। कॉन्फिडेंस को कतई लूज़ ना करें। जीवन में सीखने की अपार संभावनाएं हैं।

डीएम ने घंटेभर ली क्लास

डीएम ने सिविल सर्विस में आने वाले निबंध व जनरल स्टडी के पेपर की तैयारी के टिप्स दिए। शुक्रवार को करीब घंटेभर तक डीएम ने क्लास ली। उन्होंने सिविल सर्विसेज में सफलता के मंत्र दिए। 


संवाद भी कायम किया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाएं दूर की। उन्होंने यूपीएससी में सफलता के तैयारी करने के बारे में तो बताया ही, साथ ही यह भी बताया कि विषयों का चयन कैसे करें। नोट्स तैयार के साथ ही पत्र-पत्रिकाओं के पढ़ने से जानकारी करने के बारे में बताया। 

इनकी रही मौजूदगी :

इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डाइट प्राचार्य जेपी मिश्रा, डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर, वाईडी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ संजय कुमार सहित योजना से जुड़े अधिकारी कर्मचारी शिक्षक गण एवं छात्र छात्रा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे