दुबौलिया राम लीला महोत्सव खुशहालगंज का हुआ समापन | CRIME JUNCTION दुबौलिया राम लीला महोत्सव खुशहालगंज का हुआ समापन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया राम लीला महोत्सव खुशहालगंज का हुआ समापन

                             एक झलक



क्षेत्रवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ महोत्सव : विजय शंकर सिंह ग्राम प्रधान

आदर्श राम महोत्सव में आये सभी अतिथियों के प्रति ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने प्रकट किया आभार

सुनील उपाध्याय 

बस्ती। जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा था । 


खुशहालगंज आदर्श राम लीला महोत्सव दर्शकों का आर्कषण केन्द्र बना हुआ था जिसमें दुबौलिया क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की अहम भूमिका थी अर्थात् समस्त क्षेत्रवासी आदर्श राम लीला महोत्सव को संचालित होने में अपना पूरा सहयोग कर रहे थे । 


आदर्श राम लीला समिति खुशहालगंज द्वारा राम लीला महोत्सव के समापन के दिन भगवान श्री राम और भरत मिलाप का सुन्दर मंचन हुआ तथा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक व प्रसिद्ध नाटक हरिश्चन्द्र का मंचन आदर्श कलाकारों के द्वारा हुआ । 


खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को राम लीला महोत्सव में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया एवं महोत्सव में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया ।  


इस मौके पर ग्राम प्रधान- विजय शंकर सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में विनीत तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, योगेंद्र सिंह हर्रैया ब्लाक प्रमुख  प्रतिनिधि,परवीन कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भगवान बक्स सिंह, अजय पाल सिंह ,सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि दुबौलिया, बाबूराम सिंह, देवानंद सिंह (वकील साहब), मनोज सिंह, विभोर सिंह, संतोष पाण्डेय, अनिल सिंह, यशवंत सिंह ,टिंकू गुप्ता,  विनोद यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र पाल सिंह, श्याम नारायण सिंह ,विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह,  बिपिन सिंह, विशाल सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह व तेजभान सिंह आदि संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे