Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:दर्जनों समर्थकों के साथ ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता



अयोध्या 10 दिसंबर। बीकापुर विधानसभा के खिरौनी नगर पंचायत परिषद से बड़ी तादाद में महिला और पुरुषों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



इस अवसर पर समाजवादी पार्टी छोड़कर श्रीमती मिथिलेश कोरी तथा भाजपा छोड़ कर अमर बहादुर कोरी के नेतृत्व में आए दर्जनों लोगों को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का झंडा थमा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस ने देश के गरीब और शोषित समाज के लिए सदेव कार्य किया। मनरेगा भूमि अधिग्रहण बिल खाद्य सुरक्षा गारंटी जैसे अध्यादेश लाकर कांग्रेस की सरकार ने गरीब और मजलूम लोगों को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया।


एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ने कहा आजादी के बाद जमीदारी प्रथा समाप्त कर भूमिहीन मजदूरों को भूमि का मालिक बनाने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने ही किया। विपक्ष ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने का कार्य किया उनके पास अपनी कोई भी योजना मौजूद नहीं है आज की कांग्रेस पार्टी द्वारा लाई गई आमजन के हित की योजनाओं को ही नाम बदलकर यह सरकार अपनी पीठ थपथपा ने का कार्य कर रही।


जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कांग्रेस की सोच हमेशा विकास परक सोच रही कांग्रेस ने कभी वोट बैंक के आधार पर कार्य ना करके सर्व समाज के लिए कार्य किया आज भूमि अधिग्रहण के नाम पर जो 4 गुना दाम भू स्वामियों को मिल रहा वह कांग्रेस की ही देन है।


विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले में विमला, काती,रेखा ,ललिता ,सुसमा ,पूनम, आसमा वेगम, रानी ,देवी , मालती ,फूलमती, राज किसोरी,श्री मती मिथिलेश कुमारी , राजेश कोरी,हैसिला प्रसाद विकास वर्मा, सोनू कुमार दुर्गेश कोरी जी बलबीर कोरी ,दिनेश चौधरी, रजीत कुमार गौतम्, राम सूरत कोरी आदि प्रमुख रहे।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य आरिफ आब्दी, डीएन वर्मा ,डॉ विनोद गुप्ता  प्रवीण श्रीवास्तव, रामेंद्र त्रिपाठी, चंचल सोनकर आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे