Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना मे गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी। अधेड की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के परसपुर अमावां गांव निवासी नन्हें प्रजापति 55 राजमिस्त्री था। वह होली का त्यौहार मनाने घर आया हुआ था। जमीन के विवाद को लेकर बीती रविवार की शाम पांच बजे नन्हें का पडोसी विपक्षी रामअंजोर प्रजापति आदि से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमे चार लोग घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल नन्हें प्रजापति का लखनऊ के एक अस्पताल मे इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह इलाज के दौरान नन्हें प्रजापति की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी व दो पुत्रों तथा दो पुत्रियों समेत परिवार के लोगों का रो-रो कर बुराहाल हो उठा दिखा। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी का कहना है कि लखनऊ मे शव का पीएम हो रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे