थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 2 आरोपी आलाकत्ल गिरफ्तार | CRIME JUNCTION थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 2 आरोपी आलाकत्ल गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 2 आरोपी आलाकत्ल गिरफ्तार



जनक राम वर्मा

अलावल देवरिया गोंडा। मंगलवार 25.04.2023 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक (सद्दाम) की चाकू से गोद कर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। 


मृतक के पिता इदरीश पुत्र इसमाइल निवासी चैनवापुर मौजा बछईपुर थाना धानेपुर की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए थे।


उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले  2 आरोपी अभियुक्तो सनवर उर्फ सनउव्वर पुत्र मुनव्वर व चंदा बानो पत्नी मुनव्वर निवासी  चैनवापुर मौजा बछईपुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे आलाकत्ल 1 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त सनवर द्वारा बताया गया कि मेरी मां व मृतक सद्दाम के बीच अवैध सम्बन्ध था। 


जिस कारण उसके दोस्त उसकी हंसी-मजाक उड़ाया करते थें। इसी बात से झुब्ध होकर मैने अपनी मां के ऊपर अपनी बहन को मारने का दबाव बनाया था। जिस कारण मेरी मां सद्दाम को मारने हेतु मान गयी थी। बीते दिवस मंगलवार की रात मृतक सद्दाम को मेरी मां ने खेत में बुलाया था। जहां पर मैने सद्दाम के ऊपर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। 


उन्होंने बताया कि अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत मु0अ0सं0-135/23, धारा 302,34 भादवि व 4/25 आर्म्स ऐक्ट के तहत थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष धानेपुर बी0एन0 सिंह मय टीम शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे