Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:दुर्घटना मे संविदा बैंक कर्मी की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दुर्घटना मे दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। 


लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गौसपुर निवासी स्व. जोखूराम का पुत्र रामचंद्र यादव 38 बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे निमंत्रण से लौट रहा था। नेशनल हाइवे रायबरेली लखनऊ पर एक होटल के समीप बाइक सवार रामचंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।


 दुर्घटना मे मृतक गंभीर रूप से चुटहिल हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस पहुंची और इलाज के लिए घायल को ट्रामा सेण्टर ले आयी। यहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए देर रात जिला मुख्यालय भेजवाया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।


 इधर मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता तथा बारह वर्षीया पुत्री शैलजा एवं आठ वर्षीय पुत्र अंकित को निराश्रित छोड गया है। 


मृतक लालगंज बीओबी बैंक में संविदाकर्मी के रूप में परिवार का भरणपोषण किया करता था। उसका बड़ा भाई जालंधर में परिवार सहित रोजीरोटी के सिलसिले मे रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे