शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पलिया शहर | CRIME JUNCTION शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पलिया शहर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पलिया शहर

 


भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर पूजन अर्चन कर निकाली गई भव्य शोभायात्रा



शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए महिला पुरुष राम भक्त

पलिया में विधायक रोमी साहनी के आवास पर सिख समुदाय सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के हो रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ पलिया शहर में भी पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास से किया गया। शोभा यात्रा में महिला पुरुष सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल राम भक्त भगवान श्री राम के गगनचुंबी जयकारे लगाते चल रहे थे।

अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को आयोजित भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पलिया शहर में भी कई दिनों से तैयारी चल रही थी। राम भक्तों के द्वारा जगह-जगह राम कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसी क्रम में भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर भगवान श्री राम के भव्य पूजन अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ो की संख्या में राम भक्तों की भीड़ विधायक के आवास पर जा पहुंची। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिंदू हो या मुस्लिम सिख हो या इसाई सभी भगवान श्री राम के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक रोमी साहनी ने अपनी धर्मपत्नी डाली साहनी आदि के साथ भगवान की आरती वंदना की जिसके बाद शोभा यात्रा का आगाज किया गया। विधायक रोमी साहनी के आवास से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा दुधवा रोड, सम्पूर्णानगर रोड, स्टेशन पर से होकर स्टेशन चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल राम भक्त भगवान श्री राम के भजनों पर झूमते हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में विधायक रोमी साहनी के साथ बड़ी संख्या में सिख समुदाय के भी लोग शामिल हुए। शोभा में शामिल लोगों के लिए राम भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे जहां पर हलवा, पूरी सब्जी, सब्जी चावल व बिस्कुट आदि का प्रसाद वितरित किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल विवेक उपाध्याय पुलिस बल के साथ शामिल रहे। विधायक आवास से शुरू हुई शोभायात्रा का पुनः विधायक आवास पर पहुंचकर समापन किया गया। शोभायात्रा समापन पर विधायक के द्वारा राम भक्तों के लिए चावल सब्जी व हलवे की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में चेयरमैन केबी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, श्याम आनंद, वासुदेव आनंद, वरुण गुप्ता, राजू चौरसिया, विकास कपूर, विजय महेंद्रा, निरंजन लाल अग्रवाल, शशि शंकर शुक्ला, राकेश गर्ग पप्पी, मोनू कोयली, अभिनव मिश्रा, सलिल अग्रवाल, जगत चौधरी, सोनू साहनी के लगावा विधायक रोमी साहनी की धर्मपत्नी डाली साहनी, बीना गुप्ता, रत्ना बाजपेई सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्राएं व छात्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे