Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाई गई युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती



कमलेश

खमरिया खीरी:युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को खमरिया क्षेत्र के युवाओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। वही सीताराम मनवार इंटर कालेज महरिया में युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को याद करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम मनवार ने विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा उच्चतम के लिए देखें, उच्चतम अपना लक्ष्य रखें, तभी आप उच्चतम तक पहुंचेंगे।" किसी देश के युवा देश के लिए आशीर्वाद समान है। क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते है,भारत को एक युवा राष्ट्र कहना अनुचित नही होगा क्योंकि यहाँ की लगभग 70 फीसदी आबादी युवाओ की है। साथ ही बताया कि किसी भी राष्ट्र में युवाओ का संख्या बल अधिक होना यह बताता है कि उस राष्ट्र में सफल होने की कितनी संभावनाएँ है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी दिव्य सोच साधना से पावन ज्ञान का दीप जलाया तो सोये लोगों की आत्मा को जग गई। भगवा हिंदुत्व का संदेश सुनाकर भारत को विश्व गुरु बनाया बनाने में उन्होंने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। इसी से विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु ,समाज सुधारक, युगप्रवर्तक और युवाओ के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे