Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी के सभी 80 सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन : पीएल पुनिया

 


पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा। उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उक्त बातें बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता व  पूर्व सांसद पीएल पूनिया व सपा के प्रवक्ता मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सपा के साथ मजबूत गठबंधन किया है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। सभी लोगों को राष्ट्रीय हितों से संबंधित सभी मुद्दों पर सोच समझकर मतदान करना होगा। भाजपा आज पार्टी न होकर मोदी की गारंटी बन गई है। जिसमें व्यक्ति विशेष को बढ़ाने का रिवाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने के लिए भाजपा 400 सीट जीतना चाहती है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। भाजपा आरक्षण पर भी प्रहार करना चाहती हैं। यह चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है। पूर्व सांसद ने कहा कि कुछ भाजपा नेता बेरोजगारी, गरीबी, मंहगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। देश का मुख्य मुद्दा रोजगार गरीबी तथा महंगाई है  इस समस्या से पूरा देश जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई 10 साल की बात करता है तो भाजपाई इधर-उधर की बात करने लगते हैं। लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए 400 सीट जीतने वाला ना होकर 400 हारने वाला चुनाव है। मूलभूत समस्या उठाई जाती है तो भाजपाई मुद्दे से हटकर नया जुमला लाते हैं । पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष रफीक रेनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,विजय पासवान पूर्व प्रत्याशी मनकापुर विधानसभा जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम, संतोष ओझा, सुभाष पांडे, विनय प्रकाश त्रिपाठी, रमा कश्यप, अभिषेक तिवारी, श्याम कृष्ण त्रिपाठी, अभय शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, बृजेश पाठक,आनंद कोरी  सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे