Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हेड कांस्टेबल से बने उपनिरीक्षक,इंस्पेक्टर ने स्टार लगाकर सौंपी जिम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई



कमलेश

खमरिया-खीरी:उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने एवं अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए खमरिया थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हेडकांस्टेबल को उपनिरीक्षक बनाये जाने पर विभाग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी। वही रविवार को इंस्पेक्टर ने स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपकर शुभकामनाएं दी है।

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद उपनिरीक्षक के पदोन्नति की जारी हुई सूची में थाना खमरिया में तैनात हेडकांस्टेबल अरुण कुमार कुशवाहा को उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिलते ही विभाग के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनको हेडकांस्टेबल से उपनिरीक्षक बनने की बधाई दी। वही रविवार को खमरिया थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय के साथ उपनिरीक्षक सुनील बाबू अवस्थी ने अरुण कुमार कुशवाहा को दो स्टार लगाकर समान्नित कर नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा क्षेत्र में जैसे ही हेड कांस्टेबल अरुण कुमार कुशवाहा के उपनिरीक्षक बनने की जानकारी हुई तो क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया जो अनवरत जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे