Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरक्षी चालक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव



उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत दौलतपुर चकई फायर स्टेशन पर तैनात आरक्षी चालक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

साथियों ने देखा शव: बताया जाता है कि सिपाही का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव देखकर साथी सिपाहियों में हड़कंप मच गया, उन्होंने घटना से सीएफओ को अवगत कराया।

बीती रात सुनी थी आवाज: बताया जाता है कि बीती रात सिपाही अपने कमरे में फोन पर किसी से बात कर रहा था, तब तेज तेज से दूसरे कमरों में मौजूद सिपाहियों को झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रही थी। आशंका व्यक्ति जा रही है कि रात में सिपाही अपने परिवार से फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर जोर-जोर से बोलकर नाराजगी जता रहा था।

मैनपुरी का रहने वाला था मृतक: बताया जाता है कि मृतक चालक सिपाही मुनीश कुमार हाल ही में प्रतापगढ़ से स्पेशल ड्यूटी फतेहगढ़ संबद्ध किया गया था, वह मूल रूप से मैनपुरी जनपद का रहने वाला था।

आत्महत्या का रहस्य बरकरार: चालक सिपाही मुनीश कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि उसने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, हालांकि इस बात की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। चालक सिपाही के खौफनाक कदम का रहस्य बरकरार है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच में जुटी हुई है। 

बोले एसपी: मामले में फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना राजेपुर क्षेत्र के दौलतपुर चकई फायर स्टेशन में तैनात आरक्षी चालक ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत वास्तविक जानकारी मिल पाएगी। अभी तक घरेलू कलह से संबंधित कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों को सूचित किया गया है, जांच टीम ने अपना काम किया है, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस कलेक्ट किए जा रहे हैं। अन्य विधिक करवाई प्रचलित है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे