Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर में खाद की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, भूखे पेट खड़े होकर खाद के मिलने का कर रहा था इंतजार

बलरामपुर के श्री दत्त गंज में खाद की लाइन लगाए बुजुर्ग की गिरकर मौत, खाद लेने के चक्कर में बुजुर्ग की गई जान, खाद की किल्लत से हाहाकार, एग्रीकल्चर जक्शन पर हुई मौत। 



अखिलेश्वर तिवारी/ उमेश तिवारी

जनपद बलरामपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह बगैर खाए पिये खाद के लिए घर से निकल गए थे। खाद की दुकान के बाहर काफी देर तक लाइन में खड़े रहे, जिसके बाद वह गश खाकर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को श्रीदत्तगंज के शफीउर्रहमान (70) उर्फ बड़कऊ पुत्र लल्लन शुक्रवार सुबह पांच बजे ही बगैर कुछ खाये पिये ही घर से खाद के लिए निकल गए थे। श्रीदत्तगंज बाजार स्थित एग्रीकल्चर जक्शन की दुकान पर खाद के लिए लाइन में लग गए। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गए। गिरते ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सिकंदर ने बताया कि खाद के लिए इनके पिता कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे। कई दिन उन्हें खाद बिक्रेता के यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा था। वृद्ध की हुई मौत से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लम्बे समय से जिले में खाद की कमी है। 



खाद आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं। जिला कृषि अधिकारी उपेन्द्र खरवार ने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। पूरी जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे