Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को कलेक्ट्रेट में किया गया सम्मानित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2025 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा महोत्सव के कार्यक्रम में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य देश भक्ति, एकल गायन, एकल नृत्य में प्रतिभाग किया।
 13 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2025 के अन्तर्गत देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित एक भव्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर बलरामपुर में सम्पन्न हुआ। पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी व उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय के नेतृत्व में अध्यापक अध्यापिकाओं में उर्वशी शुक्ला, किरन मिश्रा, हर्षित यादव व अभिषेक जायसवाल की संरक्षता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान, बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर बलरामपुर में बढ-चढ़ प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहायक पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य देश भक्ति, एकल गायन, एकल नृत्य में प्रतिभाग किया जिसमें सामंूहिक देश भक्ति नृत्य गीत- ऐसा केसरिया भारत मेरा मे पलक, आन्या, आस्था, आराध्या, यशी, वैष्णवी, मेधावी, गरिमा, सिद्धी, काव्या, उत्कर्ष, संदेश, आदित्य, इलमा, ऋर्षि, युग, शोभित, आयुश, अंश, हेमन्त, आयुष्मान, प्रिंस, अमर, अंकित व श्लोक, एकल गायन गीत-जलवा-जलवा में उत्कर्ष शुक्ला व गीत- दिल दिया है जान भी देंगे में प्रतिभा शुक्ला, एकल नृत्य गीत-तेरी मिट्टी में मिल जांवा नामक गीत पर आराध्या पाण्डेय ने बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें सामूहिक नृत्य ने द्वितीय स्थान, एकल गायन में उत्कर्ष शुक्ला ने प्रथम स्थान, प्रतिभा शुक्ला ने द्वितीय स्थान तथा एकल नृत्य में आराध्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी और मुख्य विकास विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक देश के नागरिक को पता चले कि हम सभी भारतवासी का राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक अटूट सम्बन्ध है, जो राष्ट्र निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है इससे लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जागृत एवं प्रोत्साहित करना है। उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे