Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेत कर हत्या, बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में मिला शव

बुलंदशहर के खुर्जा नगर में पूर्व ब्लाक प्रमुख की गला रेत कर हत्या, बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, इलाके में सनसनी।



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है। दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे विनोद चौधरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के सुबह 9 बजे के बाद खुर्जा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाहिदपुर अड्डे के पास रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी का उनके बरामदे में लगे बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में शव पाया गया। मामले में डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस के साथ-साथ पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।



क्या पूरा मामला 

दरअसल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी इन दिनों अपने घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में निवास करती हैं। सोमवार के सुबह लगभग दस बजे दुकान के पीछे बने घर के बरामदे में लहूलुहान अवस्था में पूर्व ब्लाक प्रमुख का शव पाया गया। उनका धड़ बिस्तर पर पीठ के बल पड़ा था। दोनों पैर जमीन पर पड़े थे। आसपास के लोगों ने सुबह शव देखा तो डायल 112 पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। 


दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे विनोद चौधरी 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी के बारे में बताया जाता है कि वह अपनी कर्मठता के बदौलत दो बार ब्लॉक प्रमुख के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने विकासखंड जेवर और खुर्जा के ब्लॉक प्रमुख के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।


बोले एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले में वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि जाहिदपुर अड्डे के पास बने एक घर में एक व्यक्ति का शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिस पर काम किया जा रहा है, बहुत जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे