अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय तथा सभी सीमा चौकियों पर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के 75 वें संस्करण के उपलक्ष्य में “Sunday on Cycle” रैली, योग, रस्सी कूद तथा जुम्बा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
24 मई को प्रशिक्षण निदेशालय, बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के निर्देशन एवं कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी 09वीं वाहिनी के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय बलरामपुर तथा वाहिनी के समस्त सीमा चौकियों में फिट इंडिया मूवमेंट के 75वें संस्करण के उपलक्ष्य में “Sunday on Cycle” रैली, योग, रस्सी कूद, जुम्बा डांस एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों एवं अधिकारियों के मध्य स्वास्थ्य, फिटनेस एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह एवं ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। इस अवसर पर वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण हेतु अपने संकल्प को दोहराया। 9 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने बताया किण भविष्य में भी इसी प्रकार के जन-जागरूकता एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जवानों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ