अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास के एक छात्र को महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर गोंडा के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने गोद लिया है । यह कार्य छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की प्रेरणा से संभव हुआ है । रविवार को अध्यक्ष के साथ श्री तिवारी तथा उनके दो भाइयों सतीश कुमार तिवारी एवं कृष्ण कुमार तिवारी छात्रावास में पहुंचे ।
उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था तथा बच्चों के संस्कार को देखकर संचालन समिति की प्रशंसा किया तथा एक बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहिर की । संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने तिवारी बंधुओं के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की । इस पुनीत कार्य के लिए छात्रावास संचालन समिति तिवारी बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त करती है । बता दें कि छात्रावास में निवास कर रहे आदिवासी समाज के थारू जनजातीय परिवार के बच्चों को गोद लेने के लिए 12 हजार रुपए वार्षिक व्यय निश्चित किया गया है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ