अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्राचीन झारखंडी सरोवर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
9 जून को छठवें बड़े मंगल अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम में उदासी संगत गेल्हापुर के महंत ब्रजानंद जी महाराज के साथ अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण जी, जिला प्रचारक जितेंद्र जी, एमएलकेपीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, हेमंत जायसवाल, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, संजय शर्मा, आद्या सिंह ‘पिंकी’, डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, मंजू तिवारी, राधेश्याम वर्मा, ललिता तिवारी, विजय अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर भक्ति भाव से सराबोर होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा आयोजन भक्ति, सेवा और समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ, जिससे वातावरण राममय हो उठा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ