Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक कस्बे में पहुंची महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

बी पी त्रिपाठी

इटियाथोक (गोंडा) 21 अक्टूबर। श्रावस्ती जनपद में सपा पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपने काफिले के साथ वापस लौट रही सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के इटियाथोक कस्बे मे स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख ददन खां के आवास पर आगमन हुआ।



 यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख ददन खां की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में मौजूद सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा जूही सिंह को गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।


 मौके पर मौजूद समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जूही सिंह, दद्दन खान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए। इस दौरान यहां मौजूद लोगों से परिचयकात्मक बैठक हुई तथा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लगने व सपा पार्टी की एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की गई। 


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील, मेलबर्न विधानसभा अध्यक्ष यू जनसभा कयूम खान, व्यापार सभा जिला सचिव अजीम वारसी, अकरम वारसी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे