Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग



सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव के मजरा परसन का पूरबा में पट्टीदारों ने भूमि पर कब्जा कर लिया। उस पर निर्माण भी शुरू करा दिया। जिसको रोकने की मांग को लेकर सोवमार को पीड़ित परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
    परसन का पुरवा निवासी सूरज कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी गांव में एक जमीन है। जिसपर पट्टीदारों ने कुछ साल पहले कब्जा कर लिया। इसको लेकर वह लगातार विरोध कर रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि अब पट्टीदार जमीन में भवन निर्माण शुरू कर दिया है। इसको रोकने को लेकर वह लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। सूरज ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से दो भाई व एक बहन की जिम्मेदारी उसपर है। पिता के न होने के कारण परिवार का अन्य कोई व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच कराते हुए भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे