सत्येन्द्र खरे
कौशांबी : गांवों में खराब हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो उनसे दस हजार की मांगे जा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सोमवार को डीएम से की। उन्होंने हैंडपंप रोबोर कराने की मांग की है।
सिराथू विकास खंड के टेंगाई गांव में करीब 30 हैंडपंप है। जिसमें से दलित बस्ती में सात हैंडपंप लगे हैं। सभी हैंडपंप रीबोर की स्थित में आ गए हैं। इसलिए यहां पर पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों पे ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से इन हैंडपंप को रीबोर कराने की मांग। ग्रामीणों का आरोप है कि इसको लेकर प्रधान पर दबाव बनाया गया तो वह रीबोर के नाम पर 10 हजार रुपये, डीजल व गिट्टी के लिए अलग से रुपये मांग रहा है। ऐसे में ग्रामीण भरतलाल, रूपपति, लक्ष्मी देवी, गोमती देवी, राजरानी, राधा देवी, निर्मला देवी, ओनिया, ऊषा, निराशा, गुड़िया सुदामा, ननकी, शिमला, ज्ञानमति आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हैंडपंप का रीबोर कराकर पेयजल मुहैया कराया जाय। ग्रामीणों ने डीएम से गांव के विकास को लेकर अब तक की गई गड़बड़ी की भी शिकायत की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ