Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी सम्मान समारोह


जनपद बलरामपुर के संत जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन तथा ग्रेजुएशन डे आयोजित किया गया ।
29 मार्च को अकादमिक अवार्ड्स, सिल्वर जोन ओलम्पियाड, साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन, रंगोत्सव इंटरनेशनल, इंटरनेशनल टैलेंट ओलिंपियाड, बेस्ट ऑफ़ दा बेस्टस, लिटिल चैम्प और अकादमिक टॉपर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।  सभी विजेताओं के माता पिता को इस अति सुन्दर मौके पर आमंत्रित किया गया । अपने बच्चों को स्टेज पर अवार्ड लेते हुए  देखने और फोटो खींचने को लेकर माता पिता बड़े उत्साहित दिखे । बार बार स्टेज  के सामने फोटो खींचने के लिए भीड़ जमा हो जाती थी।  पैरेंटस के लिए रैंप वाक गेम का भी आयोजन किया गया सभी भाग लेने वाले माता पिता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षाफल घोषित भी किया गया । सारे टॉपर्स  विजेताओं के चेहरे खिल उठे । उनको मंच पर बुला के मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।  माता पिता अपने बच्चों की उपलब्धि पर अति उत्साहित दिखे ।  
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक सुयश कुमार, सुजाता आनंद एवं इशिका सुयश आनंद के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया । इसी क्रम में विद्यालय के फाउंडर एस पी आनंद के चित्र पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य आसिम रूमी के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
 विद्यालय के प्राचार्य आसिम रूमी ने अपने अभिभाषण में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट संक्षेप में प्रस्तुत की। उन्होंने बड़ी ही उत्साहवर्धक स्पीच सभी सफल बच्चों को उनका मनोबल और ऊंचा उठाने के लिए दी । कार्यक्रम में यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा गाउन डांस की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में नर्सरी के बच्चों के द्वारा भी स्वागत गीत  प्रस्तुत किया गया।
 एल के जी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जुंबा डांस करके सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय में कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ-साथ वार्षिक स्तर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान करके सम्मानित किया गया । साइंस ओलिंपियाड प्रतियोगिता, इंटरनेशनल लेवल में - ईशान टंडन, काव्या सिंह प्रियांशी शर्मा एवं अनंत अग्रवाल सभी क्लास 10,  रंगोत्सव प्रतियोगिता, बेस्ट ऑफ़ बेस्ट के विजेता, बेस्ट NCC  कैडेट आदित्य चौहान, बेस्ट म्यूजिशियन   मानस चौहान, बेस्ट स्पीकर सय्यद मुबश्शाराह, बेस्ट वॉलेंटियर्स एंजेल सिंह,  बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन स्पोर्ट्स चैंपियन शुभ अग्रवाल, 100% अटेंडेंस आरव यादव, रैंपवाक वाले सभी पेरेंट्स को स्कूल द्वारा भेंट देकर सम्मानित किया गया ।
 ऐकडेमिक अवार्ड्स में क्लास 4 के शंख मुख , तेजस झा, मोहम्मद युसूफ, क्लास 5 में मिताशी दीक्षित, मोहम्मद युसूफ, सना, शौर्य केसरवानी, क्लास 6 से आना मिश्र, लिवलींन कौर, रतीक शुक्ल, क्लास 7 के आर्यन मौर्या, आस्था शुक्ल, आरोही झा, मोहम्मद आफी अज़ीज़, क्लास 8 से तेजस ओझा, सय्यद मुबश्शाराह, सर्वज्ञ तिवारी और अपर्णा मिश्रा को सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर खुशी शर्मा रेखा ठाकुर, और इंदु गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका विद्यालय अध्यापिका रिजवाना सिद्दीकी एवं आरुषि मधुरिमा ने निभाई। म्यूजिक डी एन शुक्ला, साज सज्जा रंजना श्रीवास्तव, भारती यादव व रिचा अग्रवाल ने निभाई । कार्यक्रम में सहयोग मुख रूप से अश्विनी यादव, अखिलेश तिवारी, संजय तोमर, बिजॉय, लाइक अंसारी, रवि प्रताप सिंह, कंचन मिश्रा, विजय वर्मा, हर्षित यादव, सुनीता तिवारी, ज्योति तिवारी, मदीहा शेख, विंध्य वासिनि, अनीता सिंह, निहारिका, प्रभुजीत, सपना व सोनिया के प्रयास और सहयोग से ही कार्यक्रम बेहतरीन हो पाया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे