अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडल 3120 एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय तुलसी पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक माननीय श्री पल्टूराम जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 18 लोगो ने रक्तदान किया।
28 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र पांडेय, आलोक अग्रवाल, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो0डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव, रो0 दिलीप श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष रो0संजय शर्मा,रो0 तीरथ दास तोलानी की उपस्थित मे रो0 सचिन पहवा, रो0 मिहिर मेहरोत्रा, क्लब सचिव रो0 डॉ सतीश सिंह,क्लब कोषाध्यक्ष रो0डॉ मोहम्मद सालिम, रो0 मुदित मेहरोत्रा, रो0 डॉ अब्दुल कयूम, रो0 अनूप अग्रवाल, रो0 कीर्ति शेखर,रो0 डॉ सौरभ सिंह, रो0 भूपेंद्र सिंह, रो0 रविन्द्र जायसवाल, रो0 डॉ जुबेर अहमद, रो0डॉ अफजाल अहमद, रो0सहज प्रीत सिंह, युवा उद्योग व्यापार मंडल के मलयज ओझा, विजय गुप्ता, रामकुमार साहू, पंकज उपाध्याय, राजू भाई समेत कई अन्य सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज की पैथोलाजिस्ट डॉ0 आकांक्षा शुक्ला, अशोक पाण्डेय, रक्तदान शिविर संयोजक हिमांशु शुक्ला जी के माध्यम से यह महादान सफल बनाया गया। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के अध्यक्ष रो0 आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था रोटरी इंटरनेशनल के द्वारा समय समय पर समाज की भलाई के लिए किये जाने वाले कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर भी एक प्रमुख कार्य है।हम यह रक्तदान शिविर आगे भी आयोजित करते रहेंगे और समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक भी करते रहेंगे। मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय पलटूराम ने कहा कि रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के द्वारा रक्तदान कराकर जीवन बचाने का महान कार्य किया जा है। रक्त की कमी होने से जीवन बचाना मुश्किल हो जाता है। रोटरी क्लब के के इस महान मानवीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ