Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अवध पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का समापन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद गोण्डा के अवध पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया । कैंप में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​21 मई को टैगोर नगर जानकी नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन हुआ। 20 और 21 मई को चले इस कैंप में बच्चों ने इनडोर-आउटडोर गेम्स, संगीत, नृत्य, अभिनय और कला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​विद्यालय की प्रधानाचार्या (Principal) दिव्या सिंह ने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता और नए विचारों को विकसित करना ही इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है। कैंप में विद्यालय की अध्यक्षा उर्मिला शुक्ला और प्रबंधक शिव शरण शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेज बहादुर सिंह, विजय तिवारी, अदीबा आरिफ, वंदना सिंह, अपर्णा शर्मा, आराधना पांडेय, रेखा शर्मा, नीलम सोनी, आकांक्षा वर्मा, शैलजा शुक्ला, निशा यादव और अनुकांक्षा श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। अंतिम दिन बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे