Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...साइकिल पर निकले पूर्व सांसद, ऊर्जा बचाने का लिया संकल्प

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का असर दिखाई देने लगा है सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे पूर्व सांसद व श्रावस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा अपने घर से कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे । उन्होंने साइकिल से ऑफिस जाकर संदेश देते हुए आम जनमानस से प्रधानमंत्री द्वारा किए गए अपील पर अमल करने का अनुरोध किया ।
पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने 18 मई को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर देशवासियों से किए गए आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील को आत्मसात करते हुए संकल्प लिया कि जहां तक संभव होगा आस पास के सभी कार्यक्रमों मे साईकिल से सम्मिलित होना है । इसी क्रम मे भिनगा अपने आवास से जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय से संयुक्त चिकित्सालय भिनगा नगर के सभी कार्यक्रम मे साईकिल से प्रतिभाग किया । उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हम सभी पारंपरिक संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से बचें और स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं । छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही भविष्य के भारत को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया कि सार्वजनिक परिवहन, कारपूल और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाकर इस जनहित अभियान का हिस्सा बनें। श्री मिश्र ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है। ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे