अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है । प्रणाम के आधार पर सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर परचम लहराया है । बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुयश कुमार, सह निदेशक सुजाता आनंद तथा प्रधानाचार्य आसिम रूमी सहित अध्यापक अध्यापिकाओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
13 मई को घोषित सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं का इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन सामने आया है । विद्यालय द्वारा जारी की गई टॉप 10 छात्र-छात्राओं की सूची में प्रथम स्थान पर 97.2 प्रतिशत अंक के साथ साइना मिश्रा रहीं । द्वितीय स्थान पर 95.6 प्रतिशत अंक के साथ सिद्धिता सिंह तथा तृतीय स्थान पर 93.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रतीक सिंह रहे । सर्वश्रेष्ठ 10 स्थान प्राप्त करने वालों मे अभ्युदय 92.8 प्रतिशत, अनिकेत सिंह 92.4 प्रतिशत, सिद्धांत पांडेय 92.4 प्रतिशत, अलीजा राशिद 92.2 प्रतिशत, सौरभ शुक्ला 91.8 प्रतिशत, विद्याभूषण त्रिपाठी 91 प्रतिशत, वीरभद्र त्रिपाठी 90.8 प्रतिशत, वैष्णवी यादव 90.8 प्रतिशत, अच्युत 89.8 प्रतिशत, तन्मय पांडेय 89.6 प्रतिशत तथा हिमेष पटेल ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में 10 वां स्थान हासिल किया है ।
सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंधन तंत्र द्वारा हार्दिक शभकामनाएं व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ